Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़ को बनाएंगे देश का पहला कार्बन फ्री सिटी:धर्मपाल

Updated on Monday, September 18, 2023 18:15 PM IST

प्रशासक के सलाहकार ने इन्स आउट समापन समारोह में लिया भाग
ईको फ्रैंडली व रीयूजेबल सामग्री का निर्माण करें भवन निर्माता कंपनियां
चंडीगढ़, 18 सितंबर। प्रशासक के सलाहकार आईएएस धर्मपाल ने कहा है कि प्रशासन क्लीन फ्यूल व्हीकल को बढ़ावा देने पर जोर देना शुरू कर दिया गया है। वर्ष 2030 तक चंडीगढ़ को कार्बन फ्री सिटी बनाया जाएगा।


धर्मपाल सोमवार को सैक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटैक्ट्स, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफिजरेटिंग एंड एयर कंडशनिंग इंजीनियर्स (इशरे), द कॉन्फैडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डवेल्पर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित नौवें चार दिवसीय इन्स एंड आउट शो के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर शहर के कारोबारियों को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सोलर एनर्जी को प्रमोट किया जा रहा है। इसके अलावा यहां प्रशासन द्वारा ईवी बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है। चंडीगढ़ के कई सरकारी संस्थान भी सौर ऊर्जा पर आ चुके हैं। उन्होंने भवन निर्माता कंपनियों को आग्रह किया है वह ईको फ्रैंडली तथा रीयूजेबल सामग्री का निर्माण करें।


प्रशासक सलाहकार ने इस आयोजन के माध्यम से पीएचडी चैंबर ने जहां भवन निर्माण में जुटी कंपनियों को एक मंच प्रदान किया है वहीं इसमें युवाओं की भागेदारी भी अधिक रही है।


प्रशासक के सलाहकार ने कहा कि तेजी से विकसित हो रही दुनिया में टिकाऊ डिजाइन, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा के सर्वोपरि महत्व को पहचानना महत्वपूर्ण है। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ सक्रिय रूप से टिकाऊ डिजाइन और प्रौद्योगिकी से संबंधित पहल का समर्थन कर रहा है।


चंडीगढ़ ने ऐसी नीतियां पेश की हैं जो निर्माण परियोजनाओं में हरित निर्माण सामग्री और ऊर्जा-कुशल प्रौद्योगिकियों के उपयोग को प्रोत्साहित करती हैं। हमारी उल्लेखनीय पहलों में से एक स्मार्ट शहरों और स्मार्ट घरों को बढ़ावा देना है, जो इस एक्सपो की थीम से पूरी तरह मेल खाता है।


इससे पहले धर्मपाल का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के चेयर मधुसूदन विज ने कहा कि यह नौवां संस्करण है जिसका इस बार विस्तार किया गया है। यहां पहले के मुकाबले न केवल अधिक कारोबारी आए हैं बल्कि पिछले चार दिनों में 50 हजार से अधिक लोगों ने यहां का दौरा किया है। इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई के डिप्टी सैक्टरी जरनल नवीन सेठ ने कहा कि शहर वासियों के प्रोत्साहन को देखते हुए अगले साल सात से दस सितंबर तक इन्स एंड आउट का आयोजन किया जाएगा।


इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के को-चेयर सुव्रत खन्ना ने कहा कि अगले साल इन्स एंड आउट को नए स्वरूप में शहर वासियों के समक्ष पेश किया जाएगा। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने बताया कि समापन समारोह के अवसर पर इन्स आउट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के प्रबंधकों को सम्मानित भी किया गया।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X