नई दिल्ली - क्रिकेट मैच में पहले बल्लेबाजी या फिर गेंदबाजी करने का फैसला टॉस से होता आया है। वक्त के साथ क्रिकेट के नियम में कई बदलाव होते आए हैं लेकिन टॉस अपनी जगह पर बना रहा, लेकिन सूत्रों के मुताबिक जल्दी ही इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में टॉस का चलन खत्म हो सकता है। काउंटी चैंपियनशिप से टॉस को हटाने के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की अहम बैठक गुरुवार को होगी।