नई दिल्ली - भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली द्वारा दायर चेक बाउंस के एक मामले में तलब किए गए एक रीयल एस्टेट कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने दिल्ली की एक अदालत को बताया कि मध्यस्थता के जरिए दोनों पक्षों के बीच मामले का निपटान कर लिया गया है।
ब्रिसबेन - दूसरे वनडे में भी शतक ठोकने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का कहना है कि शतक से ज्यादा टीम की जीत अहम रखती है और वह इस मैच में जीत नहीं मिलने से काफी निराश हैं। रोहित ने शुक्रवार को मैच समाप्ति के बाद कहा कि दूसरे मैच का परिणाम भी हमारे लिये निराशाजनक रहा।
नई दिल्ली - ओलंपिक में दो बार के पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार इस वर्ष होने वाले रियो ओलंपिक में उतरने के लिये तैयार हैं और साथ ही उन्होंने 2020 में होने वाले अगले ओलंपिक में खेलने की संभावना को भी कायम रखा है। सुशील ने जरूरतमंद युवा खिलाड़यिों के लिये अपने चैरिटी फाउंडेशन सुशील फोर स्पोट्र्स को यहां छत्रसाल स्टेडियम में लांच करने के बाद संवाददाताओं से कहा मेरी कुश्ती से दूर रहने की कोई इच्छा नहीं है।
पर्थ - शिखर धवन (74) और विराट कोहली (74) के तूफानी अर्धशतकों से भारत ने आस्ट्रेलिया दौरे का शानदार आगाज करते हुये वेस्टर्न आस्ट्रेलिया एकादश को ट्वंटी-2० अभ्यास मैच में शुक्रवार को एकतरफा अंदाज में 74 रन से पीट दिया। भारत ने चार विकेट पर 192 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद वेस्टर्न आस्ट्रेलिया की दूसरे दर्जे की टीम को छह विकेट पर 118 रन पर रोक दिया।
सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस की विश्व की नंबर 1 जोड़ी ने नए साल की शुरुआत भी खिताब के साथ की है। उन्होंने ब्रिसबेन इंटरनेशनल के फाइनल में जर्मनी की एंजेलिक कर्बर और एंड्रिया पेट्कोविच की जोड़ी को 7-5, 6-1 से हराया।
कोच्चि - कप्तान हरभजन सिंह (आठ रन पर तीन विकेट) और बलतेज सिंह (23 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से पंजाब ने जम्मू कश्मीर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप बी मुकाबले में रविवार को आठ विकेट से पीट दिया। आफ स्पिनर हरभजन और मध्यम तेज गेंदबाज बलतेज ने तीन-तीन विकेट लेकर जम्मू कश्मीर को 3 ओवर में मात्र 1०5 रन पर ढेर कर दिया।
नई दिल्ली - भारत की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी जी वृशाली ने कहा है कि वह खुद को सौभाग्यशाली समझती हैं कि उन्हें प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में शीर्ष खिलाड़ी सायना नेहवाल के साथ खेलने का मौका मिलेगा। वृशाली ने कहा क
ढाका - बांग्लादेश के दिग्गज और मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी शहादत हुसैन और उनकी पत्नी के खिलाफ अपनी 11 वर्षीय नाबालिक नौकरानी को प्रताडि़त करने के केस में बांग्लादेश पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। एक समाचार चैनल के मुताबिक दोषी पाए जाने पर शहादत हुसैन और उनकी पत्नी को 14 साल की सजा सुनाई जा सकती है। वर्तमान में दोनों पति -पत्नी जमानत पर बाहर हैं।