नई दिल्ली - भारत-पाक सीरीज के श्रीलंका जैसे तटस्थ पड़ोसी देश में होने की संभावना फिलहाल कम ही नजर आ रही है। सूत्रों का कहना है कि सरकार ने क्रिकेट बॉर्ड से माहौल उचित न होने की बात कही है। केंद्र का मानना है कि युद्धविराम के लगातार उल्लंघन और जम्मू-कश्मीर में हमलों के बाद पाकिस्तान के लिए जनता की भावनाएं बहुत अच्छी नहीं हैं।
यही वजह है कि क्रिकेट के रिश्तों को दोबारा ठीक करने के लिए यह सही वक्त नहीं माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने अपनी बात बीसीसीआई को बता दी है, लेकिन सोमवार को एक आधिकारिक सूचना जारी कर दी जाएगी। राजनाथ सिंह ने दर्ज कराई आपत्ति भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज खटाई में पड़ती दिख रही है।