Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

एक ही सीरीज के प्रदर्शन पर रैना आऊट, शिखर इन

Updated on Monday, December 21, 2015 13:41 PM IST

नयी दिल्ली - आस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के लिये भारतीय टीम का चयन इस मामले में दिलचस्प रहा कि धुरंधर ओपनर शिखर धवन और अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना को हाल ही में भारत की मेजबानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुयी क्रिकेट सीरीज के प्रदर्शन के आधार पर इन-आउट कर दिया। चयनकर्ताओं ने भारतीय वनडे टीम के चयन में कुछ हैरतंगेज फैसले लिये गये और खिलाड़यिों के चयन का आधार बहुत हद तक भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट सीरीज के प्रदर्शन को बनाया गया।

 

राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख संदीप पाटिल की अगुवाई में शनिवार को आस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारत की वनडे और ट्वंटी-20 टीम का चयन किया गया। भारत को आस्ट्रेलिया दौरे में पांच वनडे और तीन ट्वंटी-20 मैच खेलने हैं। सीरीज का पहला वनडे 22 जनवरी को पर्थ में जबकि पांचवा और अंतिम वनडे 23 जनवरी को सिडनी में खेला जायेगा। अगले वर्ष 12 जनवरी से शुरु होने वाली वनडे सीरीज के लिये स्टार ओपनर शिखर धवन को जहां टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है तो वहीं अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

 

शिखर के चयन को लेकर सबसे बड़ा आश्चर्य यह है कि उन्होंने अपनी पिछली 13 अंतरराष्ट्रीय पारियों में मात्र एक अर्धशतक लगाया है जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवे और आखिरी वनडे में बनाया था। अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर में 69 वनडे खेलने वाले 30 वर्षीय शिखर ने कुल 2791 रन बनाये हैं जिसमें आठ शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। शिखर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में 23-23 रनों की पारी खेली थी जबकि तीसरे वनडे में 13 और चौथे वनडे में सात रन बनाये थे। शिखर ने मुंबई में हुये पांचवे वनडे में 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

 

दूसरी ओर रैना 223 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेलने का लंबा अनुभव रखते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के इस क्रिकेटर को आस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। यह सभी के लिये चौंकाने वाला रहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों में एक अर्धशतक लगाने वाले शिखर को टीम में शामिल कर लिया गया जबकि रैना को बाहर का रास्ता दिखाया गया। दो बार विश्वकप टूर्नामेंट में खेल चुके रैना ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे वनडे में चेन्नई में 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने पहले तीन वनडे में तीन, शून्य और शून्य बनाये जबकि आखिरी वनडे में 12 रन बनाये थे। 29 वर्षीय रैना के नाम 223 वनडे में 5938 रन दर्ज हैं जिसमें पांच शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। रैना को वनडे टीम से बाहर किया गया है लेकिन उन्हें ट्वंटी-20 टीम में जगह मिली है।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X