भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल संग इंडोनेशिया में सगाई रचा ली है। सूत्रों की माने तो दोनों की सगाई बुधवार को हुई है। साथ ही सूत्रों का कहना है कि दोनों का सगाई समारोह एक निजी समारोह में हुई है। समारोह में युवराज सिंह के दोस्त भी शामिल नहीं हुई, बस परिवार के कुछ सदस्य ही शामिल हुए थे। टीवी रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की शादी जनवरी या फरवरी में हो सकती है। दोनों एक दूसरे को कई दिनों से डेट कर रहे थे। कुछ दिन पहले खबरें आई थी कि दोनों दिवाली के मौके पर शादी रचाने वाले थे, लेकिन कुछ वजहों से शादी टाल दी गई थी।