Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

हॉकी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से हराया

Updated on Monday, November 23, 2015 09:36 AM IST

रायपुर - रायपुर के नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से हरा दिया। तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में इसके साथ ही विश्व वरीयता क्रम में पहले स्थन पर काबिज ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। राजनांदगांव में पहला मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था। इस मैच के 59वें मिनट तक विश्व वरीयता में छठे स्थान पर काबिज भारत बढ़त लिए हुए था लेकिन अंतिम समय में गोल खाकर उसे ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था।

 

देविंदर वाल्मिकी द्वारा मैच के 23वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत भारत ने तीसरे कवार्टर तक 1-0 की बढ़त बनाए रखा था लेकिन आस्ट्रेलिया ने चौथे क्वार्टर में जैकब व्हेटन (47वें मिनट) और आरान जालेव्स्की (48वें मिनट) के गोलों की बदौलत मैच 2-1 से जीत लिया। इस मैच में भारतीय डिफेंडरों ने अच्छा खेल दिखाया और तीसरे क्वार्टर तक मेहमान टीम को गोल नही करने दिया। इस दौरान फारवर्ड लाइन में भी सटीकता दिखी। इसी का फायदा वाल्मिकी ने उठाया।

 

तीसरे क्वार्टर के हालांकि रक्षापंक्ति और अग्रिमपंक्ति कमजोर पड़ती दिखी। इसी का फायदा उठाकर आस्ट्रेलिया ने दो अहम गोल कि और एक बार फिर भारत को जीत नहीं हासिल करने दिया। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 23 नवम्बर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। गौरतलब है कि इसी स्टेडियम में टेस्ट श्रृंखला के बाद हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल खेला जाना है, जिसे देखते हुए इस टेस्ट श्रृंखला को बेहद अहम माना जा रहा है। एचडब्ल्यूएल फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X