पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आज से फोन करके गैस कनेक्शन पाने की भारत पेट्रोलियम की एक नई योजना की शुरूआत की। इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ता शहरों में फोन करके नया कनेक्शन या रिफिल सिलेंडर पा सकेंगे।
युवा मामले और खेल मंत्री जितेन्द्र सिंह ने इंदिरा गांधी खेल परिसर में आज भारतीय खेल प्राधिकरण की राष्ट्रीय साइक्लिंग अकादमी की शुरूआत की। इस अकादमी की स्थापना भारतीय खेल प्राधिकरण
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कन्वर्जेंस ब्लॉक तथा नि:शुल्क जेनेरिक औषधालय का उद्घाटन किया।
केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बरेठी में एनटीपीसी के 2640 मेगावॉट बुंदेलखंड सुपर थर्मल पावर परियोजना की आधारशिला रखी।
सौरभ चन्द्रा ने भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव पद का कार्यभार संभाल लिया है।
थाईलैंड की राजकुमारी महा चक्री सिरिन्धोर्न ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी कल 1 मार्च,2014 को हरियाणा (जंत-पाली जिला महेंद्रगढ़) की यात्रा पर जायेंगे, जहां वे हरियाणा के केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्रीमंडल ने जोरहाट (असम), भोपाल (मध्य प्रदश), विजयवाड़ा (हरियाणा) में चार नए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) की स्थापना के लिए आज 434 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।