Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

15 फरवरी को राष्ट्रपति भवन के "उद्यानोत्सव" की शुरुआत करेंगे राष्ट्रपति

Updated on Thursday, February 13, 2014 16:07 PM IST

भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी 15 फरवरी, 2014 को शाम 5 बजे राष्ट्रपति भवन के वार्षिक "उद्यानोत्सव" का शुभारंभ करेंगे।

अगले दिन 16 फरवरी से विश्व प्रसिद्ध मुगल गार्डन आम जनता के लिए खुल जाएगा। जनता 16 फरवरी से 16 मार्च, 2014 (सोमवार को छोड़कर) के बीच सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक इसकी खूबसूरती का आनंद ले सकती है। लोग मुगल गार्डन के अलावा स्प्रिचुअल गार्डन, हर्बल गार्डन, बोन्साई गार्डन, बायो डायवर्सिटी पार्क और म्यूजिकल फाउंटेन का लुत्फ भी उठा सकेंगे।

इस साल के उद्यानोत्सव का मुख्य आकर्षण ट्यूलि‍प हैं जिन्हें वि‍भि‍न्‍न चरणों में लगाया जाएगा। गार्डन में इस बार लाल, नारंगी, पीले और सफेद मि‍श्रि‍त रंगों के करीब 5000 ट्यलि‍प देखने को मि‍लेंगे । राष्ट्रीय भवन के मुख्‍य बगीचे में शानदार डिजाइन वाला फूलों वाला कारपेट बिछा होगा जिसमें राष्ट्रपति भवन के मालियों की कुशलता नजर आएगी। इस साल के सजावटी फूलों में पीला रंग प्रमुख है। पिछले वर्षों की तरह ही इस बार भी कैक्टस देखने को मिलेगा। इस बार पौधों के प्रेमियों को कम मिट्टी में सब्जियों की खेती जैसे नए तौर तरीके देखने को मिलेंगे। साथ ही खड़ी दीवार के साथ पौधे उगाने की तकनीक का नजारा भी दिखेगा।

आम लोगों का प्रवेश और निकासी प्रेजिडेंट एस्टेट के 35 नंबर गेट से होगी। यह स्‍थान नॉर्थ ऐवन्‍यू के नजदीक है। लोगों से अनुरोध है कि वह अपने साथ पानी की बोतलें, ब्रीफकेस, हैंडबैग/लेडीज पर्स, कैमरा, रेडियो/ट्रांजिस्टर, छाते, खाने की चाजें ना लाएं। अगर इनमें से कोई भी चीज आपके पास है तो उसे प्रवेश द्वार पर जमा करना होगा।

मुगल गार्डन 18 मार्च को केवल किसानों के लिए विशेष रूप से खुलेगा। इसके बाद 19 मार्च का दिन विकलांग एवं नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए रखा गया है। 20 मार्च को यह रक्षा और अर्धसैनिक कर्मियों के लिए खुलेगा।

विकलांग व्यक्तियों का प्रवेश 19 मार्च को 10 बजे से 1 बजे के बीच राष्ट्रपति भवन के मुख्‍य स्‍वागत द्वार से होगा। नेत्रहीन लोगों के लिए हर्बल गार्डन 19 मार्च को दोपहर 2 बजे से साढ़े 4 बजे के बीच खुलेगा। प्रवेश गेट नंबर 12 से होगा जो कि नॉर्थ एवेन्यू की विपरीत दिशा में चर्च गेट पर स्थित है।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X