राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को रोटरी के सर्वोच्च पुरस्कार ''अवॉर्ड ऑफ ऑनर'' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों को दिया जाता है, जिसने मानवता की विशिष्ट सेवा की है और उसके द्वारा अपने देश और लोगों की सेवा में रोटरी के आदर्श वाक्य ''स्वयं से उपर उठकर सेवा'' का मूल्य परिलक्षित होता है। राष्ट्रपति भवन में रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष रॉन बर्टोन ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।
बर्टोन ने पोलियो पर विजय प्राप्त करने में देश का नेतृत्व प्रदान करने के लिए मुखर्जी को दुनियाभर के रोटेरियन्स की बधाई और प्रशंसा से अवगत कराया।
प्रणब मुखर्जी ने पूरी दुनिया और भारत में रोटरी आंदोलन के कामकाज की प्रशंसा की। खासतौर पर पोलियो उन्मूलन में सरकार को दी गई मदद के लिए उन्होंने इस संगठन की तारीफ की।