जम्मू - वैष्णो देवी जाने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में हो रहे इजाफे को देखते हुए रेलवे ने जम्मू जाने वाली अपनी विशेष रेल सेवा अपै्रल के मध्य तक बढ़ाने का फैसला किया है। नई दिल्ली-जम्मू तवी प्रीमियम विशेष ट्रेन होली के त्यौहार के मद्देनजर 14, 16 और 21 मार्च को चलाई गई थी।
रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली-जम्मू तवी प्रीमियम विशेष ट्रेन 23 मार्च से 15 अपै्रल तक हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएगी। ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 9.50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6.50 बजे जम्मू पहुंचेगी।