राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी कल 1 मार्च,2014 को हरियाणा (जंत-पाली जिला महेंद्रगढ़) की यात्रा पर जायेंगे, जहां वे हरियाणा के केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वे इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर और नवाचार प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे।