Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

राष्ट्रपति ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर दोगुना प्रयास करने की आवश्यकता बताई

Updated on Wednesday, February 12, 2014 15:04 PM IST

राष्ट्रपति प्रणव मुख्रर्जी ने केन्द्रीय सतर्कता आयोग के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर नई दि‍ल्‍ली में एक संगोष्‍ठी का उद्घाटन कि‍या जि‍सका वि‍षय था ''भ्रष्‍टाचार का मुकाबला-उत्‍तरदायी संस्‍थानों, जांच एजेंसि‍यों, नागरि‍क समाज और मीडि‍या की भूमि‍का''। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति‍ ने कहा कि‍ हमें अपने प्रयासों को दोगुना कर युद्ध स्‍तर पर भ्रष्‍टाचार का मुकाबला करना होगा। उन्‍होंने कहा कि‍ भ्रष्टाचार दु:साध्‍य है यह समझकर इस समस्‍या को हल करने का वि‍श्‍वास हमें नहीं खोना चाहि‍ए। केंद्रीय सतर्कता आयोग को अपनी ऊर्जा फि‍र से संचि‍त कर भ्रष्‍टाचार के खि‍लाफ सक्रि‍यता से कदम उठाना चाहि‍ए। उसे बि‍ना भय और पक्षपात के भ्रष्‍टाचार के सभी आरोपों की तेजी से जांच करनी चाहि‍ए। साथ ही यह भी सुनि‍श्‍चि‍त करना चाहि‍ए कि‍ भ्रष्‍टाचार की जांच के नाम पर निंदा अभि‍यानों से प्रति‍ष्ठा और जीवन पेशे पर आघात न पहुंचे।

      राष्‍ट्रपति‍ ने कहा कि‍ केंद्रीय सतर्कता आयोग को सुशासन का साथ देना चाहि‍ए और देश हि‍त में त्‍वरि‍त, उत्‍तरदायी और साहसी नि‍र्णय लेना चाहि‍ए। केंद्रीय सतर्कता आयोग के सदस्‍यों और इसके कर्मचारि‍यों को अपने कर्तव्‍यों के नि‍र्वहन में उच्‍चतम स्‍तर की सत्‍यनि‍ष्‍ठा बनाए रखते हुए एक उदाहरण प्रस्‍तुत करना चाहि‍ए। राष्‍ट्रपति‍ ने कहा कि‍ भ्रष्‍टाचार को समूल नष्‍ट करने के राष्‍ट्रीय प्रयासों में कोई कमी नहीं है, लेकि‍न हमें मानना पड़ेगा कि‍ इस बारे में हमारी सफलता सीमि‍त है। भ्रष्‍टाचार हमारी देश की प्रगति‍ में एक बड़ा अवरोधक बना हुआ है। इससे लेन-देन व्‍यय में बढ़ोत्‍तरी हुई है, नि‍र्णय लेने की प्रक्रि‍या दूषि‍त हुई है और हमारे समाज का नैति‍क ताना-बाना कमजोर हुआ है। भ्रष्‍टाचार से असमानता बढ़ी है और आम आदमी खास तौर पर गरीबों की लोकसेवा तक पहुंच सीमि‍त हो गई है।

      राष्‍ट्रपति‍ ने कहा कि‍ हाल में हम भ्रष्‍टाचार पर बड़ा हो-हल्‍ला देख सुन रहे हैं। वातावरण में हताशा और नि‍राशा व्‍याप्‍त है। ऐसे में हमें अपनी शासन-प्रणाली और संस्‍थानों की वि‍श्‍वसनीयता में लोगों का भरोसा फि‍र से बहाल करने की तुरंत आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि‍ बड़े पैमाने पर जनमत और सर्वेक्षण से पता चलता है कि‍ भ्रष्‍टाचार हमारे नागरि‍कों की सबसे बड़ी चिंता का वि‍षय है। हमें आत्‍मचिंतन करने की आवश्‍यकता है कि‍ छोटे-मोटे भ्रष्‍टाचार जि‍ससे बड़े पैमाने पर लोग प्रभावि‍त हो रहे हैं और सरकार में उच्‍च स्‍तर  के भ्रष्‍टाचार का कैसे उन्‍मूलन करें। नागि‍रक समाज और मीडि‍या खास तौर पर नवीन मीडि‍या सकारात्‍मक बदलाव के प्रर्वतक हो सकते हैं और इस बारे में शक्‍ति‍शाली भूमि‍का नि‍भा सकते हैं।

      राष्‍ट्रपति‍ ने केंद्रीय सतर्कता आयोग का आह्वान कि‍या कि‍ वह सरकार को भ्रष्‍टाचार मुक्‍त करने के लि‍ए नेतृत्‍व प्रदान करे और सरकारी अधि‍कारि‍यों के प्रति‍ जन-नि‍राशा को बदलने में अपना योगदान करे।

      इस अवसर पर एक कॉफी टेबल पुस्‍तक का वि‍मोचन कि‍या गया जि‍सकी पहली प्रति‍ प्रधानमंत्री के हाथों राष्‍ट्रपति‍ को सौंपी गई। एक स्‍मारक डाक टि‍कट भी जारी कि‍या गया।

      समारोह में उपस्‍थि‍त गण-मान्‍य लोगों में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, केंद्रीय संचार, सूचना प्रौद्योगि‍की और वि‍धि‍ तथा न्‍याय मंत्री कपि‍ल सि‍ब्‍बल, लोक सभा में प्रति‍पक्ष की नेता सुषमा स्‍वराज, कार्मि‍क, लोक शि‍कायत और पेंशन तथा प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍य मंत्री वी. नारायणसामी और केंद्रीय सतर्कता आयुक्‍त प्रदीप कुमार शामि‍ल थे।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X