संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच ने कहा है कि रबिन्द्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती समारोह 7 मई, 2011 से 7 मई 2012 तक आयोजित किया गया। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य सरकारों से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय मदद दी गई। टैगोर सांस्कृतिक परिसर योजना के अंतर्गत विभिन्न राज्य सरकारों से प्राप्त प्रस्तावों में दिया गया है।