पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री पनाबाका लक्ष्मी ने आज राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि ओएनजीसी ने विभिन्न तलछटी घाटियों में एक व्यवस्थित शेल गैस खोज का कार्यक्रम शुरू किया हैं। इस कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, ओएनजीसी ने इस तरह के अपने पहले मूल्यांकन की ड्रिलिंग को कैम्बे बेसिन में जामबुसर क्षेत्र, गुजरात में पूरी करने के बाद कृष्णा गोदावरी (आंध्र प्रदेश), कावेरी (तमिलनाडु और पुंडेचरी) और असम में भी कुओं की खुदाई पूरी कर ली है।
उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न बेसिनों में शेल जलाशयों की उत्पादन क्षमता स्थापित करने पर वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ किया जाएगा।