नई दिल्ली - राजधानी दिल्ली में डेंगू का कहर काम होने का नाम नहीं ले रहा है, शनिवार को एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत के साथ ही मरने वालो का आकड़ा बढ़कर 23 हो गई है। यह व्यक्ति दक्षिण दिल्ली के बत्रा अस्पताल में कई दिनों से भर्ती था। दक्षिण दिल्ली के देवली गांव निवासी हरीश की मौत बत्रा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर में हो गई। आप सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसके पहले शहर में डेंगू से मरने वालो की कुल संख्या 11 बताई थी।