शिमला - हिमाचल के मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर 21 सितंबर को मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यह क्रम 23 सितंबर तक जारी रहेगा, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश व हमीरपुर में 36.0 मिलीमीटर रिकार्ड की गई।
इसके अलावा बैजनाथ में 27.0, रामपुर, गोहर, कसौली में 17.0, जुब्बलहट्टी में 16.0, धर्मपुर में 15.0, धर्मशाला में 14.0, खदराडा में 12.0, ऊना में 11.0, मंडी, सराहन में 7.0, नयना देवी 6.0 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर भारी बारिश होगी। उक्त क्षेत्रों में 23 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।