नई दिल्ली – देश के रक्षा मंत्री ने अमेठी के एक गांव को गोद ले लिया है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को धन्यवाद दिया है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को दिए अपने संदेश में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत बरौलिया गांव को गोद लेने के हमारे आग्रह को स्वीकार करने के लिए अपका धन्यवाद।
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के अंतर्गत आने वाले बरौलिया गांव को आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लेकर उसके विकास करने के दायित्व की जिम्मेदारी ली है।