मोहाली - गांव कंबाला के पास खेतों में से एक प्रवासी मजदूर की लाश मिली। मृतक व्यक्ति के सिर पर हमला करके कत्ल किया लग रहा है और शरीर के पिछले हिस्से पर डंडों से पिटाई करने के निशान भी दिखाई दे रहे थे। प्राप्त जानकारी मुताबिक आज बाद दोपहर मजदूर खेतों की ओर जा रहे थे तो उसने लाश की सूचना पुलिस को दी। लाश मिलने की सूचना मिलने पर मोहाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
फिलहाल कातिल का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस ने लाश को खेतों में से उठाकर फेज-6 के सिविल अस्पताल की र्माचरी में रखवा दिया है। मृतक व्यक्ति की शिनाख हो चुकी है, उसका नाम अशोक कुमार बताया जा रहा है जो कि मोहाली की ही किसी कालोनाईजर कंपनी की साईट पर मजदूरी का काम करता था और वहीं एक कमरे में रहता था। लाश के पास इकट्ठे हुए लोगों में से एक व्यक्ति मुहम्मद यूसफ ने पुलिस को बताया कि वह ठेकेदारी करता है और अशोक कुमार उसके पास मजदूरी करता था। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज करके ठेकेदार मुहम्मद यूसफ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।