मुंबई - देश के बहुचर्चित शीना हत्याकांड की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने के बारे में जानकारी दी। अभी तक इस मामले की जांच मुंबई पुलिस के सीपी राकेश मारिया कर रहे थे। मुंबई के इस चर्चित शीना बोरा हत्याकांड में रसूखदार लोगों के शामिल होने की वजह से मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर तमाम तरह के आरोप लगते रहे हैं।
शीना बोरा का शव रायगढ़ के जंगल से 24 अप्रैल 2012 को मिला था। शीना की मां इंद्राणी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर ने कार में उसकी (शीना) की हत्या करके लाश को रायगढ़ के जंगल में ठिकाने लगाने का फैसला किया गया। शव के टुकड़े करके उसको आग लगाने की कोशिश की गई।