भोपाल - भारतीय राजस्व सेवा के 2009 कैडर के अधिकारी श्रवण बंसल ने मध्य प्रदेश में 600 करोड़ रुपए का घोटाले का आरोप लगाया है। फिलहाल भिलाई में तैनात बंसल ने सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट में तैनात तब के अपने सीनियर अधिकारियों और चीफ कमिश्नर एसके एस सोमवंशी पर आरोप लगाया कि उन्होंने मध्य प्रदेश बेस्ड गुटखा कंपनी के फेवर में काम किया, जिससे सरकार को 600 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ।
श्रवण बंसल ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। बंसल ने आरोप लगाया कि मैसर्ज कैपन ने यूफ्लेक्स से जिन हाई स्पीड मशीनों की खरीददारी की थी, वह 90 लाख की थी। इससे पहले यही मशीन महज 60 हजार रुपए में खरीदी गई थी।