इस्लामाबाद - पेशावर में पाकिस्तान एयरफोर्स के बेस पर आतंकी हमला हुआ है। हमलावर 7 से 10 की संख्या में बताए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में छह आतंकी मारे गए हैं। वहीं दो सुरक्षाबलों के घायल होने की भी खबर है। आतंकवादियों ने सबसे पहले गार्ड रूम पर हमला किया। इसके बाद सेना की जवाबी कार्रवाई शुरू हुई। आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की खबर है।