मुंबई - दस दिन चलने वाले गणेश चतुर्थी त्योहार के मौके पर बॉलीवुड के सितारों ने बधाईयां दी हैं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान और वरूण धवन सहित अन्य बालीवुड हस्तियों ने आज सभी के लिए सौभाग्य और समृद्धि की कामना की। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लाग पर पोस्ट किया कि सभी बुराइयों के विनाशक और हमें शांति, समृद्धि और संरक्षण देने वाले गणपति से इस शुभ दिन पर आर्शिवाद आप हमेशा समृद्ध, सहेतमंद और खुश रहें। उन्होंने कहा कि उनकी कृपा हम पर बनी रहे। वह हमारा एक और वर्ष मार्गदर्शन और संरक्षण करें।