नई दिल्ली - वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) को लेकर जंतर- मंतर पर चल रहे पूर्व सैनिकों के आंदोलन को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपना समर्थन देने की घोषणा की है। केजरीवाल शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे उनके विरोध में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर भी पहुंचे। इसके पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पूर्व सैनिकों के समर्थन में जंतर-मंतर आ चुके हैं। हालांकि, केंद्र सरकार ने वादा पूरा करते हुए वन रैंक वन पेंशन की अधिसूचना को जारी कर दिया है