मुंबई - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फीचर फोन यूजर्स के लिए वॉलिट सर्विसेज ऑफर करने वाला पहला बैंक बनने की तैयारी में है। अगले महीने एसबीआई मोबाइल वॉलिट बटुआ लॉन्च करेगा। यह सेवा एसबीआई के मौजूदा कस्टमर्स के साथ-साथ इसके गैर कस्टमर्स के लिए भी उपलब्ध होगी। यह ऐप्लिकेशन जावा इनेबल्ड मोबाइल फोनों पर उपलब्ध होगा। इससे ग्राहक पैसा भेज सकते हैं। इसकी मदद से मूवीज और फ्लाईट़स के टिकट और होटल में रूम बुक किए जा सकते हैं।