पेरिस - फ्रांस की राजधानी पेरिस में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। पेरिस शहर में 6 जगहों पर आतंकियों ने धमाके किए हैं और इसमें तकरीबन 158 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। हमले के बाद फ्रांस में स्टेट इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है और अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील कर दी गई हैं। हमले के बाद किसी भी परिस्थिति पर काबू पाने के लिए पेरिस में 1500 एंटी टेरर सैनिकों की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि पेरिस नेशनल स्टेडियम से सटे एक दूसरे बार के पास कम से कम तीन धमाके हुए हैं। धमाके के समय स्टेडियम में जर्मनी और फ्रांस के बीच मैच चल रहा था।