नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और गूगल के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी सुंदर पिचई उन 50 वैश्विक हस्तियों में शामिल हैं, जिनके नाम टाइम पत्रिका के सालाना 'पर्सन ऑफ द ईयर' सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धियों की सूची में शामिल हैं। 'टाइम पर्सन आफ द ईयर' 2015 की घोषणा अगले महीने होगी और पत्रिका ने कहा कि यह सम्मान उस व्यक्ति को दिया जाएगा, जो अच्छी या बुरी वजहों से सबसे अधिक चर्चा में रहे हैं।