नई दिल्ली - यूपी विधानसभा के लिए 2017 में होने वाले चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने हाथ मिला लिया है। हालांकि अभी दोनों ही तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। बिहार चुनाव में महागठबंधन की जीत के बाद अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए राजनैतिक दलों की तैयारी शुरु हो चुकी है।
बसपा के कई नेता स्वीकार कर चुके हैं कि प्रदेश में उनकी पार्टी का एआईएमआईएम से गठबंधन हो चुका है और सिर्फ घोषणा बाकी है। उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी के मुस्लिम ध्रुवीकरण को तोडऩे के लिए मायावती एआईएमआईएम के साथ मिलकर लडऩे को तैयार हो गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी का विस्तार करने के लिए एआईएमआईएम भी बसपा के साथ गठजोड़ को लेकर उत्साहित है। यदि ऐसा हुआ तो कई सीटों पर दलित मुस्लिम वोट मिलकर प्रदेश में नई सरकार के गठन का समीकरण बदल सकते हैं।