काठंमाडू - मध्य नेपाल में भूकंप का मामूली झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई। इस दौरान किसी प्रकार की क्षति होने की कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार पूर्वाह्न 10 बजे आए भूकंप के बाद के इस झटके का केंद्र काठमांडो के पूर्व में 45 किलोमीटर दूर सिंधुपालचौक जिले में था। काठमांडो घाटी में भी भूकंप महसूस किया गया। नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से चार या इससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप बाद के कम से कम 407 झटके दर्ज किए गए हैं। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार की क्षति होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।