बॉलीवुड की मशहूर क्वीन और अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'रंगून की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में कंगना के साथ सैफअली खान और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आयेगे। इसका पहला शेड्यूल सैफअली खान के साथ किया जायेगा जिसके बाद शाहिद कपूर भी इस फिल्म में कंगना के साथ दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी विश्व युद्ध के इर्द गिर्द है। इस फिल्म को लेकर डायरेक्टर विशाल भरद्वाज भी बहुत उत्साहित है।
फिल्म कि कहानी विश्व युद्ध के दौरान हुई घटनाओ को लेकर है। इस फिल्म में सुभाष चन्द्र बॉस कि आज़ाद हिन्द फौज के खिलाफ ब्रिटिश सरकार कि लड़ाई और भारतीयों कि आपसी लड़ाई को बताया जायेगा। फिल्म कि शूटिंग मार्च तक पूरी होने कि सम्भावना है। मेहबूब स्टूडियो में 'रंगून' का सेट लगाया गया है। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में भी इसकी शूटिंग कि जाएगी।