नई दिल्ली - शीना मर्डर केस में सीबीआई को सफलता मिली है। अगस्त 2012 में रायगढ़ के जंगलों में से मिली लाश के अवशेषों की जांच के बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह पुष्टि हो गई है कि वह लाश शीना बोरा की ही थी। शीना की हत्या के आरोप उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी, सौतेला पिता संजीव खन्ना और इंद्राणी का ड्राइवर श्यामवर राय पर लगा है। एम्स की एक टीम ने अवशेषों का फॉरेंसिग टेस्ट किया और इसकी रिपोर्ट मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम को सौंपी।
अब सीबीआई हत्याकांड के तीनों आरोपियों के खिलाफ कुछ ही दिनों में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। सीबीआई के एक अधिकारी ने पिछले सप्ताह कहा था कि कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजन के प्रावधानों के मुताबिक हमें किसी भी मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने के 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करनी होती है, नहीं तो आरोपी की बेल हो सकती है। इस मामले की चार्जशीट साउथ मुंबई के मेट्रोपॉलिटिन मैजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश की जाएगी।