जयपुर - विदेशी बाजारों में पुन: पिछले पांच साल के निचले स्तर पर पहुंच जाने से एवं स्थानीय मांग उतरने के दबाव में मंगलवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 480 रुपए टूटकर तीन महीने के निचले स्तर 25,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जो पिछले आठ महीने की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है। जेवराती सोने के भाव भी 400 रुपए की गिरावट के साथ 24,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए।
स्थानीय मांग के अभाव में चांदी भी 500 रुपए लुढ़ककर साढ़े तीन महीने के निचले स्तर 34,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। कलदार के भाव स्थिर पड़े रहे। बंद भाव इस प्रकार रहे। चांदी रिफाइनरी 33,700, चांदी [999] [प्रति किलोग्राम] 34,200 रुपए। जेवराती सोना [प्रति दस ग्राम] 24,400 रुपए, 22/22 वापसी सोने का भाव 23,800, सोना [995] [प्रति दस ग्राम] 25,600 रुपए।