नई दिल्ली - बाबा रामदेव की कंपनी, पतंजलि ने कहा कि उसने आटा नूडल तथा अन्य उत्पाद लांच करने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा नियामक प्राधिकरण एफएसएसएआई के सभी दिशानिर्देशों और नियमों का पालन किया है। पतंजलि के प्रवक्ता एस.के. तिजारावाला ने कहा, "हमने एफएसएसएआई के सभी नियमों और दिशानिर्देशों का पालन किया है। हमने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है।"
उन्होंने अपने बयान में कहा, "एफएसएसएआई ने हमें पास्ता श्रेणी में री-लेबलिंग करने का लाइसेंस दिया है और उसके आधार पर हमने विभिन्न कंपनियों को नूडल बनाने का ठेका दिया है।" एफएसएसएआई के शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि पतंजलि ने बिना उत्पाद मंजूरी के नूडल लांच किया है। एफएसएसएआई के अध्यक्ष आशीष बहुगुणा ने यह भी कहा है कि पास्ता को मिली मंजूरी नूडल पर लागू नहीं होती है।