पंचकूला, 22 मई - उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग के मार्गदर्शन में लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए 01-कालका विधानसभा में सब्जी मंडी कालका में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता के नेतृत्व में राजकीय माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालका के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक किया व जागरूकता रैली निकाली।