Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

पीठासीन (पीओ) और सहायक पीठासीन अधिकारियों (एपीओ) की राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही ट्रेनिंग हुई संपन्न

Updated on Monday, May 06, 2024 17:41 PM IST

चुनाव शुरू होने से पहले किया जाने वाला मॉक पोल चुनाव को पारदर्शी बनाने की अहम कसौटी - एआरओ

पंचकूला - उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री यश गर्ग के मार्गदर्शन में लोकसभा आम चुनाव - 2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले पीठासीन (पीओ) और सहायक पीठासीन अधिकारियों (एपीओ) की सेक्टर-1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही ट्रेनिंग संपन्न हुई। ट्रेनिंग में एआरओ पंचकूला गौरव चैहान ने उपस्थित पीठासीन (पीओ) और सहायक पीठासीन अधिकारियों (एपीओ) को चुनाव संबंधी हर पहलू पर विस्तृत जानकारी दी।


एआरओ पंचकूला गौरव चैहान ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े प्रजातंत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने की जिम्मेवारी हमारे कंधों पर है। ऐसे में हमारी भूमिका पूर्णतरू निष्पक्ष ही रहनी चाहिए। किसी भी राजनीतिक दल से हमारी नजदीकियां चुनाव को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में हमें भारत निर्वाचन आयोग की प्रत्येक गाइडलाइन का पालन करते हुए चुनाव को निष्पक्षता के साथ संपन्न करवाना है और इसके लिए हमारे द्वारा चुनावी प्रक्रिया की हर गतिविधि को पारदर्शी तरीके से अपनाना है। उन्होंने कहा कि चुनाव शुरू होने से पहले किया जाने वाला मॉक पोल चुनाव को पारदर्शी बनाने की सबसे अहम कसौटी है।

 


विभिन्न राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंटों के समक्ष अपनाई जाने वाली इस प्रक्रिया की अहमियत को बताते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को अपनाने से चुनाव करवाना बेहद सरल हो जाता है और ड्यूटी के दौरान चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हमारे द्वारा अपनाए जा रहे हर प्रोसेस की विश्वसनीयता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार मॉक पोल के दौरान 50 वोट डलवाना सुनिश्चित करें। मॉक पोल के दौरान डाले गये वोट और वीवीपैट से निकलने वाली पर्चियों व कंट्रोल यूनिट में कुल वोट के मिलान होने पर पोलिंग एजेंट के हस्ताक्षर भी करवाएं तथा मॉक पोल का रिकार्ड सुरक्षित रखें। इसके उपरांत ईवीएम को क्लियर बटन दबाकर पुन पोलिंग के लिए तैयार करें।


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे चुनाव संबंधी हैंडबुक का भी अध्ययन जरूर करें, इससे चुनाव करवाने में आसानी होगी और ड्यूटी संबंधी हर विषय की विस्तृत जानकारी मिलेगी। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने मतदान खत्म होने पर ईवीएम तथा वीवीपैट को सील करने के तरीके की जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि यदि कोई नेत्रहीन मतदाता ब्रेल लिपि पढ़ने में सक्षम है तो उसे ब्रेल बैलेट पेपर उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने टेंडर वोट, चैलेंजिंग वोट, मतदाता पहचान पत्र के दस्तावेज, प्रयोग में लाये जाने वाले विभिन्न प्रकार के फार्म, पोस्टल वोट, माइक्रो पर्यवेक्षक, पोलिंग बूथ के अंदर प्रवेश करने वाले अधिकृत लोगों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


उन्होंने पीओ तथा एपीओ को बताया कि वे अपने स्तर पर मतदान केंद्र के निर्धारित स्थान में बदलाव नहीं कर सकते। अपरिहार्य स्थिति में इसके लिए उन्हें पहले सहायक निर्वाचन अधिकारी को बताना होगा। ऊपर से मंजूरी मिलने पर ही इस दिशा में कोई कदम उठाया जा सकता है। जिस भी स्कूल/धर्मशाला/सामुदायिक केंद्र अथवा अन्य संस्था मेें पोलिंग बूथ बनाया गया है उसकी चारदीवारी से 200 मीटर की दूरी पर ही राजनीतिक दलों की ओर से निर्धारित आकार में टेंट लगाया जा सकता है। यदि इससे कम दूरी पर टेंट लगा है तो पीठासीन अधिकारी उसे हटवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम व वीवीपैट को मतदान केंद्र की खिडकी के पास नहीं रखा जाना चाहिये और ईवीएम पर ऊपर से सीधी रोशनी नहीं पड़नी चाहिए।


उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल से 6 मई तक कालका विधानसभा के 700 और पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के 700 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण में शामिल किया गया।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर बीईओ सीमा रानी, गुरचरण, सुभाष भारद्वाज, सुनील दत्त, विरेन्द्र गौड़ द्वारा सीयू/बीयू, वीवीपैट के बारे में भी अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X