Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

एक्सपेंडिचर अब्जर्वर लोकसभा अंबाला ने चुनाव निगरानी के लिए गठित विभिन्न टीमों के साथ आयोजित की बैठक

Updated on Monday, May 06, 2024 17:39 PM IST

प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार की वीडियोग्राफी करवाकर करें खर्च का आंकलन - एक्सपेंडिचर अब्जर्वर

प्रत्याशी चुनावी खर्च का चैक, ड्राफ्ट एवं अन्य इलेक्ट्रोनिक मोड़ यानी आरटीजीएस या एनईएफटी के माध्यम से करे भुगतान - चेतराम मीणा

पंचकूला - एक्सपेंडिचर अब्जर्वर लोकसभा अंबाला एवं आईआरएस चेतराम मीणा ने आज जिला सचिवालय के सभागार में लोकसभा आम चुनाव-2024 की निगरानी के लिए गठित पंचकूला व कालका विधानसभा की विभिन्न टीमों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में एक्सपेंडिचर अब्जर्वर ने संबन्धित टीमों को उचित दिशा-निर्देश दिए।


एक्सपेंडिचर अब्जर्वर लोकसभा अंबाला एवं आईआरएस चेतराम मीणा ने आमजन से अपील की कि वो किसी भी प्रकार की शिकायत सी-विजिल एप पर करें। इसके अलावा उनके मोबाइल नंबर 9530500065 पर भी जानकारी दे सकते हैं।


उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में टीमें अपनी-अपनी विधानसभा में हो रहे प्रचार पर पूरी नजरें रखें। वीडियो टीम द्वारा हर प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार की वीडियो रिकाॅर्डिंग की जाए और खर्च का ब्योरा तैयार किया जाए। इसके बाद उसको एक्सपेंडिचर टीम को सौंपा जाए ताकि खर्च के ब्योरा का आंकलन किया जा सके। उन्होंने बताया कि लोकसभा आम चुनाव - 2024 में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को एक अलग बैंक खाता खुलवाना होगा। चुनाव से संबंधित खर्च केवल इसी खाते के माध्यम से किया जा सकता है। प्रत्येक उम्मीदवार अधिकतम 95 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है।


एक्सपेंडिचर अब्जर्वर ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले अभ्यार्थी चुनावी खर्च चैक, ड्राफ्ट एवं अन्य इलेक्ट्रोनिक मोड़ यानी आरटीजीएस या एनईएफटी के माध्यम से ही करना सुनिश्चित करेंगे। यदि चुनाव की पूरी प्रक्रिया के दौरान व्यय की किसी भी मद के लिए उम्मीदवार द्वारा किसी व्यक्ति या संस्था को देय राशि 10 हजार रुपये से अधिक नहीं है, तो ऐसा व्यय उक्त बैंक खाते से निकालकर नकद में किया जा सकता है।


मीणा ने बताया कि जैसे ही नामांकन-पत्र उम्मीदवार द्वारा जमा किया जाएगा उसके साथ ही उसके खर्च का ब्योरा भी शुरू हो जाएगा। चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के दौरान कम से कम तीन बार खर्चा रजिस्टर चैक करवाना जरूरी है और चुनाव परिणाम घोषित होने के 30 दिन के अन्दर खर्चा रजिस्टर जमा करवाना होगा।


उन्होंने कहा कि चुनाव आदर्श आचार संहिता के चलते कोई भी व्यक्ति 50 हजार रूपये से ज्यादा लेकर नहीं चल सकता। जो व्यक्ति 50 हजार रूपये से ज्यादा राशि के साथ पाया जाता है तो उसके पैसे को पुलिस विभाग द्वारा सीज किया जाएगा। 10 लाख रूपये से ज्यादा पाए जाने पर सीज की कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग द्वारा की जाएगी। उन्होंने सभी टीमों से उनकी कार्यप्रणाली को भी जाना। उन्होंने सभी टीमों को चुनाव की हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए।


इस मौके पर एसडीएम कालका लक्षित सरीन, एसडीएम पंचकूला गौरव चैहान, सीटीएम मन्नत राणा, चुनाव कानूनगो कुलदीप सिंह मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X