Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

राजकीय माॅडल स्कूल के 1000 विद्यार्थियों ने हाथों में स्लोगन व पेंटिंग लेकर जागरूकता के नारे लगाते हुए रैली से मतदान के प्रति किया जागरूक*

Updated on Thursday, May 23, 2024 10:56 AM IST

 
वोटिंग के बाद उंगली पर लगी स्याही वाली फोटो एप पर करें अपलोड, ड्रा निकाल कर देंगे स्कूली बच्चों को पुरस्कार - स्वीप नोडल अधिकारी
 
सी-विजिल एप की प्रक्रिया बताने वाली ‘वाइस आॅफ कालका‘ काॅमिक का किया विमोचन
 
पंचकूला, 22 मई - उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग के मार्गदर्शन में लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए 01-कालका विधानसभा में सब्जी मंडी कालका में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता के नेतृत्व में राजकीय माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालका के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक किया व जागरूकता रैली निकाली। 
 
सब्जी मंडी में वोटिंग का प्रतीक उंगली की प्रतिमा बनाई गई। जहां पर बुधवार सुबह राजकीय माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के करीब 1000 विद्यार्थी इकट्ठा हुए। यहां पर जागरूकता का संदेश देने वाला नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा ‘वाइस आॅफ कालका‘ काॅमिक का विमोचन किया गया। इसके उपरांत 1000 विद्यार्थियों ने सब्जी मंडी से शुरू होकर गांधी चैक से होते हुए राजकीय माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान हाथों में स्लोगन व पेंटिंग लेकर मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता नारे लगाए।
 

 
 
अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप नोडल अधिकारी सचिन गुप्ता ने कहा कि एआरओ कालका ने आज स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली है। बच्चों से चुनाव पर पेंटिंग भी बनवाई गई थी। बच्चों से अपील है कि वो अपने माता-पिता को वोट डालने के लिए जरूर भेजें। साथ में अपने पड़ोसियों को भी मतदान केन्द्र पर मतदान के लिए लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को वोट के अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वो अपने माता-पिता के मतदान के बाद उंगली के स्याही के निशान वाली फोटो लेकर एप पर अपलोड करें। ड्रा के माध्यम से बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
 
एसडीएम एवं एआरओ कालका लक्षित सरीन ने बताया कि चुनाव में समाज के हर वर्ग को हिस्सा लेना चाहिए। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या या शिकायत को प्रशासन तक फोन काॅल, एप व स्वयं प्रस्तुत होकर पहुंचा सकते हैं। प्रशासन द्वारा गठित टीमें समय रहते उनकी शिकायतों पर एक्शन लेंगी और उनका समाधान करेंगे। उन्होंने कालका के लोगों से 25 मई का मतदान करने की अपील की।
 
 
कार्यक्रम में स्वीप नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने ‘वाइस आॅफ कालका‘ काॅमिक का विमोचन किया। काॅमिक का कंसेप्ट एसडीएम एवं एआरओ कालका लक्षित ने दिया और डिप्लोप्ड खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिंजौर विनय प्रताप सिंह ने किया। काॅमिक में 7 चित्रों के माध्यम से चुनाव आयोग की सी-विजिल एप से चुनाव के दौरान हो रही कार्रवाई के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कालका के वोटरों से काॅमिक के माध्यम से मतदान की अपील की गई।
 
 
राजकीय माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालका के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पूरी चुनाव प्रक्रिया समझाया। नाटक के माध्यम से चुनाव के प्रति प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि लोकतंत्र में वोट डालना जरूरी है और चुनाव के दौरान फैलने वाली बुराइयों से बचने जैसे किसी भी प्रत्याशी से पैसे, शराब व अन्य किसी भी तरह का सहयोग न लेने की प्ररेणा दी। उन्होंने जागरूक करते हुए जाति, धर्म व परिवार के नाम पर वोट न करने का संदेश दिया। इस नाटक की कालका के लोगों ने खूब प्रशंसा की।
 
इस कार्यक्रम में एसीपी जोगिन्द्र शर्मा, तहसीलदार कालका विवेक, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिंजौर विनय प्रताप, राजकीय माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार आर्य, नायब तहसीलदार कालका साहिल, नायब तहसीलदार मोरनी राकेश खुराना समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X