Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

जिला में लगभग 62.8 प्रतिशत, कालका विधानसभा में लगभग 66.6 और पंचकूला विधानसभा में लगभग 59.4 प्रतिशत

Updated on Saturday, May 25, 2024 20:14 PM IST

पंचकूला  -   उपयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. यश गर्ग ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 जिला में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। जिला में लगभग 62.8 प्रतिशत मतदान किया। कालका विधानसभा में लगभग 66.6 प्रतिशत और पंचकूला विधानसभा में लगभग 59.4 प्रतिशत मतदान किया। जबकि लोकसभा आम चुनाव 2019 में जिला पंचकूला में 68.92 प्रतिशत मतदान किया था।
 
डा. यश गर्ग ने बताया कि कालका विधानसभा में एसडीएम एवं एआरओ कालका लक्षण सरीन और पंचकूला विधानसभा के लिए एसडीएम एवं एआरओ गौरव चौहान के नेतृत्व में ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है।
 

 
 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तेज धूप और उच्च तापमान के बाद भी जिला के युवा, बुजुर्ग, महिलाएं घरों से बाहर निकले और मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने वोट का प्रयोग किया। लोकसभा आम चुनाव में मतदाताओं को विशेष सुविधाएं देने के उद्देश्य से बनाए गए पिंक, युवा, दिव्यांगजन व आदर्श बूथों पर मतदाताओं ने उत्साहित होकर अपने मत का प्रयोग किया। इन बूथों के साथ-साथ तमाम बूथों पर गर्मी को जहन में रखते हुए प्रशासन की ओर से ठंडे पानी, दवाईयों, स्वयंसेवकों और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 
 
जिले में सुबह 7:00 बजे सभी 424 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह 9:00 बजे तक कालका विधानसभा क्षेत्र में 2.3 प्रतिशत और पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 5.9 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 11:00 बजे तक कालका विधानसभा क्षेत्र में 14.7 प्रतिशत और पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 19.08 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 1:00 बजे तक कालका विधानसभा क्षेत्र में 29.6 प्रतिशत और पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 30.2 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 3:00 बजे तक कालका विधानसभा क्षेत्र में 44 प्रतिशत और पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 42 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 5:00 बजे तक कालका विधानसभा क्षेत्र में 53.9 प्रतिशत और पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 51.3 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में अधिकारियों कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। 424 पोलिंग बूथों के लिए प्रत्येक बूथ पर 4 अधिकारी/कर्मचारी और दो पुलिस कर्मचारियों को टीम ने मतदान करवाया। एक बूथ की टीम में एक पीठासीन अधिकारी, एक सहायक पीठासीन अधिकारी, दो पोलिंग अधिकारी व दो पुलिस कर्मी शामिल रहे। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अन्य पुलिस कर्मचारियों की डयूटी अलग से रही।
 

 
 
उन्होंने बताया कि जिला में 42 सेक्टर अधिकारी, इनमें 19 पंचकूला विधानसभा और 23 कालका विधानसभा में रहे। 14 जोनल मैजिस्ट्रेट, इनमें से 6 पंचकूला विधानसभा और 8 कालका विधानसभा में रहे। 69 माइक्रो अब्जर्वर, इनमें से 20 पंचकूला विधानसभा और 49 कालका विधानसभा में रहे।
 
 
जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़े, इसके लिए बूथों पर स्लोगन के माध्यम से, रंगोली के माध्यम से, सेल्फी प्वाइंट एवं अन्य माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा था। मतदाता उत्साहित होकर मतदान के उपरांत इन स्थानों पर अपनी फोटो लेकर अपनी खुशी भी जाहिर कर रहे थे।
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X