Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

मतदाता जागरूकता वॉकथॉन में सैंकड़ों खिलाड़ी, विद्यार्थी और संस्थाओं के प्रतिनिधि करेंगे शिरकत: सचिन गुप्ता

Updated on Thursday, May 09, 2024 18:41 PM IST

मतदाता जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन 12 मई को सुबह 6 बजे यवनिका गार्डन से होगा

पंचकूला  - अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप नोडल अधिकारी सचिन गुप्ता ने आज जिला सचिवालय के सभागार में लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने संबन्धित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।

स्वीप नोडल अधिकारी सचिन गुप्ता ने कहा कि मतदान करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रशासन के साथ-साथ अब संस्थाएं भी सहयोग के लिए आगे आने लगी हैं। सभी का प्रयास है कि चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो सके। इस अहम विषय को लेकर एक संस्थान की ओर से 12 मई को सुबह 6 बजे यवनिका गार्डन पंचकूला से मतदाता जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इस वॉकथॉन में सैंकड़ों खिलाड़ी, विद्यार्थी और संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

एडीसी ने कहा कि मतदाताओं को वोट डालने के प्रति जागरूक करने के लिए 12 मई को सुबह 6 बजे वॉकथॉन के आयोजन में प्रशासन की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है और इसके लिए बकायदा अलग-अलग विभाग की ओर से ड्यूटियां भी लगाई गई हैं, जिसमें जिला उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से अधिक से अधिक कॉलेज, आईटीआई, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के स्वयं सेवकों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा खेल विभाग की तरफ से खिलाड़ियों और शहर की एनजीओ को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में 25 मई को लोकसभा के लिए मतदान किया जाएगा। इन चुनावों में 100 फीसदी मतदान करवाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी यश गर्ग के आदेशानुसार विशेष प्रचार प्रसार अभियान पर फोकस रखकर स्वीप गतिविधियों का आयोजन पूरे जिला में निरंतर किया जा रहा है। सभी मिलकर चुनाव के इस पर्व में शामिल होंगे ताकि देश का गर्व बढ़ सके। यह तभी संभव होगा जब लोकसभा क्षेत्र का एक-एक मतदाता 25 मई को घर से निकल कर बूथ पर जाकर अपने वोट का प्रयोग करेगा।

इस मौके पर जिला परिषद सीईओ गगनदीप सिंह, नगराधीश मन्नत राणा, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, ज्वाइंट कमीश्नर नगर निगम पंचकूला सिमरनजीत कौर, चुनाव कानूनगो कुलदीप समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X