Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर स्वस्थ खाना बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन

Updated on Tuesday, May 21, 2024 20:41 PM IST

पंचकूला - स्वास्थ्य विभाग की जिला एनसीडी सेल द्वारा राजकीय पॉलीक्लिनिक सेक्टर 26, में एक स्वस्थ खाना बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार के समग्र मार्जिन में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर इसकेे बढते प्रसार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया।

प्रतियोगिता में समाज के विभिन्न तबकों के 20 से 63 वर्ष की आयु के सात व्यक्तियों ने अपने पाक कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का केन्द्रीय विषय अपने आहार में बदलाव से हाई ब्लड प्रेेशर को मैनेज करना रहा। प्रतियोगिता में जौ, मोठ और बाजरा रबड़ी, चुकंदर अप्पे, रबड़ी पाकेट, बाजरे की खिचड़ी, बेसन की रबड़ी, चिया पुडिंग, हंक कर्ड सलाद, इडली बर्गर, किव्नोआ सलाद, सफेद चने का सलाद और बेसन चीला सहित विभिन्न प्रकार के स्वस्थ व्यंजन प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता को जज करने के लिए निर्णायक मंडल में डिप्टी सिविल सर्जन डा. काजल, जिला नोडल अधिकारी एनडीसी डा. मरकीरत, एसएमओ डा. रितु कौड़ा, प्रभारी पोलीक्लिीनिक सेक्टर 26 और डा. अंबिका, डेंटल सर्जन रहे। प्रतियोगिता का निर्णय मानदण्ड मौसमी सब्जियों का उपयोग, प्रति भोजन लागत, खाना पकाने की विधि और प्रक्रिया पर उल्लेखन और हाई बीपी के मरीजों के लिए पकवान के स्वास्थ्य लाभ पर केन्द्रित रहा।

 

 

प्रतियोगिता में सैक्टर 25 की मंजू को प्रथम, सैक्टर 26 से मीणा और सुश्री तमन्ना ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को उनकी भागीदारी के लिए उपहार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में एनसीडी स्क्रीनिंग कैंप और जनता के लिए उच्च रक्तचाप पर एक क्विज का आयोजन भी किया गया जिसमें हाई रक्तचाप की रोकथाम के लिए ईलाज ही बेहतर है। इस बीमारी का पता चलने पर प्रबंधन और आहार में बदलाव लाने के लिए लोगों को जागरूक एवं सचेत किया गया।

स्वास्थ्य जागरूकता को बढावा देने और सकारात्मक जीवन शैली मेें बदलाव को प्रोत्साहित करने के लिए स्वस्थ पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन करना स्वास्थ्य विभाग की शानदार सफलता रही। ऐसे स्वस्थ पाक कला प्रतियोगिता की सफलता उच्च रक्तचाप प्रबंधन के लिए स्वस्थ खाने की आदतों के बारे में समुदाय की बढती जागरूकता को प्रदर्शित करती है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X