Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

बच्चों को स्कूल लाने-लेजाने में लगे हर वाहन को सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी के नाॅर्मस का पालन करना जरूरी - डा. यश गर्ग

Updated on Thursday, May 16, 2024 16:41 PM IST

सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की करी अध्यक्षता

पंचकूला - उपायुक्त डा. यश गर्ग ने कहा कि जो वाहन बच्चों को स्कूल लाने व लेजाने में लगे हुए हैं और सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी के नाॅर्मस का पालन नहीं कर रहे हैं तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और उन स्कूलों को सुरक्षित वाहन पाॅलिसी का पालन करवाना सुनिश्चित किया जाए। भले ही वाहन का आॅनर स्कूल या स्कूल मालिक ना हो।
उपायुक्त डा. यश गर्ग लघु सचिवालय के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। इसमें सड़क सुरक्षा सहित यातायात प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर किए गए कार्यों की चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बैठक में नहीं पहुंचने वाले नगर निगम पंचकूला और एनएचएआई चंडीगढ़ के अधिकारियों के खिलाफ नोटिस भेजा जाए और अगली मीटिंग में आना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान जिले में सड़क एवं यातायात सुरक्षा में सुधार के लिए बेहतर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित कई अन्य मामलों पर भी गहन चर्चा और सार्थक विचार-विमर्श हुआ। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि 15 दिनों के बाद जल्द ही मीटिंग का आयोजन किया जाए और सभी संबन्धित विभाग अपनी एटीआर, रोड सेफ्टी रिपोर्ट और प्लान को भेजें।

 


आरटीए सैक्रेटरी हैरतजीत कौर ने पिछली बैठक में किए गए निर्णयों की बारी-बारी से उपायुक्त को विस्तार से जानकारी दी।
सूखो माजरी बाइपास पिंजौर में लगने वाले जाम को लेकर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि संबन्धित ठेकेदार को बुलाकर विशेष बैठक का आयोजन किया जाए। ताकि व्यवस्था बनाकर जाम की स्थिति का समाधान करवाया जाए।
माजरी चैक को लेकर डा. यश गर्ग ने निर्देश दिए कि एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, एचएसवीपी, काॅलेज स्टाफ, नगर निगम व अन्य संबंधित अधिकारी जल्द ही संयुक्त बैठक का आयोजन करें ताकि इस विषय पर चर्चा कर समाधान निकाला जाए।
न्यू पिंजौर बाइपास को लेकर उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फ्लाईओवर से आने वाहन चालक राॅंग साइड से पंचकूला की तरफ आ रहे हैं ऐसे में इस जगह की सफाई करवाई जाए। साथ ही वाहन की सही दिशा में निकलने की व्यवस्था की जाए।
उपायुक्त ने पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे-7, न्यू पिंजौर बाइपास, एचएमटी गेट पिंजौर समेत अन्य स्थानों पर बने दुर्घटना स्पाॅट को लेकर एनएचएआई चंडीगढ़ के साथ बैठक किये जाने के निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त ने सभी संबन्धित अधिकारियों को अपने विभाग की एटीआर, रोड सेफ्टी रिपोर्ट को जल्द भेजने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसीपी मनप्रीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, हरियाणा रोडवेज जीएम अशोक कौशिक, यूएचबीवीएन एसई एमजी जिंदल, एचएसवीपी एक्सईएन एनके पायल, एसडीओ पीडब्ल्यूडी सुमित कुमार तथा संबंधित विभाग के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X