पंचकूला - जिला मैजिस्ट्रेट डा. यश गर्ग ने अत्यधिक गर्मी के बढते प्रकोप के मध्येनजर आदेश जारी कर जिला में सभी स्कूलों में 21 से 31 मई तक कक्षा पांचवी तक के विद्यार्थियों की कक्षांए न लगाने के निर्देश दिए है। इसके अलावा कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की प्रातःकाल की सभाएं न करने के भी निर्देश जारी किए है।
डा. यश गर्ग द्वारा जारी आदेशानुसार दौरान इस दौरान टीचिंग एवं नोन टीचिंग स्टाफ स्कूल में उपस्थित रहेंगे। सरकारी, प्राईवेट, एडिड एवं प्राईवेट सभी स्कूलों में इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को कहा गया है। आदेशों में कहा गया है कि स्कूल अभिभावकों को तापमान बढने और हीट वेव की स्थिति में उल्टी, दस्त जैसे संक्रामक रोग एवं बुखार आदि होने से बचाव बारे जानकारी देकर जागरूक करें। स्कूल अपने स्तर पर कोई परीक्षा या एकेडमिक गतिविधियों का शैडयूल जारी किया हुआ है तो स्कूल अपने स्तर पर अलग से प्रबंध करें।