Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

प्रदेश भर में चलाए जा रहे जा वोटर जागरूकता कार्यकर्म - अनुराग अग्रवाल

Updated on Sunday, May 12, 2024 20:13 PM IST

दिव्यांग और 85 साल से ऊपर की आयु के मतदाताओं की घर से पूरी होगी मतदान प्रक्रिया

एक लाख चुनावी कर्मचारियों को भी मिलेगी वोट डालने की सुविधा

पंचकूला  - हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों में ज्यादा से ज्यादा अपने मत का प्रयोग करने की भावना जागरूक करने के लिए राज्य भर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में जागरूकता आ रही है और वह इस बार लोक सभा चुनाव मतदान प्रक्रिया में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल स्वीप कार्यकर्म के तहत निजी संस्थान के सहयोग से यवनिका पार्क पंचकूला में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा नागरिकों को मतदान करने में किसी प्रकार की दिक्कत ना आए, इसके लिए पहली बार वोटर क्यू एप लॉन्च किया है इसके माध्यम से मतदान केंद्र के बारे में मतदाताओं को क्यू की जानकारी मिलेगी। मतदान केंद्र पर कितनी लंबी लाइन लगी हैऔर किस समय लाइन नहीं है। यह जानकारी लेकर मतदाता आसानी से अपने वोट का प्रयोग का सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वोट डालने का समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और 5 साल में एक बार आता है इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने वोट का प्रयोग करके लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अबकी बार मतदाता जागरूक है और पूरे जोश के साथ अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही हर बूथ पर सेल्फी लेकर पोर्टल पर भी अपलोड करेंगे।

अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं और 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं के लिए आयोग ने पहली बार घर से ही अपने वोट का प्रयोग करने की सुविधा प्रदान की है। कर्मचारियों की टीम घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं के वोट डलवाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में भाग ले रहे राज्य के एक लाख से अधिक कर्मचारियों के वोट डलवाने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए है जिन कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी हुई है वह पोस्ट बैलट के माध्यम से ट्रेनिंग के दौरान ही अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह चुनाव के महता को ध्यान में रखते हुए अपने वोट का प्रयोग करें और एक स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी सरकार का चयन करें। उन्होंने निमंत्रण पत्र के माध्यम से लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया और मतदाताओं को वोट डालने की शपथ भी दिलाई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के लिए जागरूक करने वाले वाकोथान कार्यकर्म को झंडी दिखाकर रवाना किया और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। लेडिज क्लब पंचकूला, शिव कावड़ महासंघ, एनर्जेटिक योग संस्थान, शहीद भगत सिंह संस्थान, दृष्टि आई हॉस्पिटल, आसमा फाउंडेशन, आदि शामिल रहे। मदर्स डे पर आयोजित कार्यकर्म में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया जिसमे बच्चो ने सेल्फी ली। समारोह में युवा तुम देश की शान जागो उठो और करो मतदान, मतदान दिवस पर जिम्मेवारी भी खास है जैसे जागरूकता नारे लगाकर हर वोटर को प्रेरित करने का कार्य किया गया।

इस अवसर पर अपर निर्वाचन अधिकारी हेमा शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम गौरव चौहान, सी ई ओ गगनदीप, सीटीएम मन्नत राणा जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक , जिला खेल अधिकारी नील कमल, नायब तहसीलदार चुनाव अजय राठी, कानूनगो कुलदीप सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X