Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने चुनावी तैयारियों को लेकर की वीडियो कांफ्रेंसिंग

Updated on Tuesday, May 21, 2024 20:46 PM IST

सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग का ट्रायल रन पूरा

बीएलओ घर-घर पहुंचा रहे मतदाता पर्चियां

पंचकूला - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने राज्य के सभी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग की। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. यश गर्ग ने वीसी में अब तक किए गए प्रबंधों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनावों को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए सभी टीमें 24 घंटे निगरानी कर रही हैं। सभी एफएसटी एवं एसएसटी टीमें लगातार फिल्ड में रहकर नजर रखे हुए हैं। चुनावों में पैसों के आनलाइन लेन-देन पर भी नजर रखी जा रही है। शराब, पैसे व सामान का अवैध आवागमन किसी भी सूरत में सहन नहीं होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मीडिया मोनिटरिंग टीमें 24 घंटे इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया पर नजर रखे हुए हैं। ये टीमें अलग-अलग शिफ्ट में कार्यरत हैं। हर रोज तथा साप्ताहिक रिपोर्ट भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि घर पर मतदान और सुविधा केंद्र पर मतदान की पूरी प्रक्रिया और उनके भंडारण की वीडियोग्राफी की गई है। ईवीएम कमीशनिंग की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है। कमीशनिंग और मॉक पोल के बारे में उम्मीदवारों को लिखित जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट ले जाने वाले सभी वाहनों में जीपीएस लगा हुआ है। इसके लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है तथा ट्रायल रन भी हो चुका है। गर्मी से बचाव के लिए उचित व्यवस्था की गई है। मतदाता सूचना पर्चियों के साथ-साथ आमंत्रण पत्र भी समय पर वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस के लिए मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था कर ली गई है। शिकायत निगरानी प्रणाली भी लागू की गई है। ईवीएम, वीवीपैट, अन्य चुनाव सामग्री की अतिरिक्त व्यवस्था कर ली गई हैं।


डा. यश गर्ग ने बताया कि मौन अवधि में कोई भी प्रचार प्रसार के लिए आए बाहरी नागरिक यहां नहीं रहेगा‌। मौन अवधि में उम्मीदवारों और उनके एजेंटों के अलावा अन्य व्यक्तियों को संसदीय क्षेत्र छोड़ना होगा। मौन अवधि के दौरान प्रचार नहीं किया जा सकता। मौन अवधि के दौरान शराब की बिक्री भी नहीं होगी।

इस मौके पर पुलिस उपायुक्त हिमांद्री कौशिक, स्वीप नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एआरओ एवं एसडीएम कालका लक्षित सरीन, एआरओ एवं एसडीएम पंचकूला गौरव चौहान, नगराधीश मन्नत राणा, चुनाव नायब तहसीलदार अजय राठी, कानूनगो कुलदीप कुमार अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X