पंचकुला - सिविल सर्जन डॉo मुक्ता कुमार ने ज़िले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभारियों की 25 मई को होने वाले आम चुनावों में स्वास्थ्य सुविधाएं को लेकर समीक्षा बैठक की ओर संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने सभी संस्था प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि ज़िले की सभी स्वास्थ्य संस्थाएँ आपातकालीन सेवाओं के लिए चुनाव वाले दिन सुबह से लेकर शाम तक खुली रहेंगी ।
- सभी प्रभारियों को निर्देश दिया गये हैं कि दवाइयों विशेषकर हीट स्ट्रोक को लेके विशेष प्रबंध रखें
- सभी प्रभारी अपने एरिया के अन्तर्गत आने वाले पोलिंग बूथ का दौरा करेंगे ।
- सिविल हॉस्पिटल पंचकुला को हाई अलर्ट पर रखा गया है तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित रखने के लिए निर्देश दिये गये हैं । स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की ड्यूटी तथा स्पेशल वार्ड चिन्हित करके पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं ।
- सभी डिप्टी सिविल सर्जन्स व वशिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य संस्थानों में टूर करने के निर्देश दिये गये हैं ।
- इमरजेंसी दवाओं तथा विशेषकर ORS की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी है ।
- सभी एम्बुलेंस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।
- बैठक में सिविल हॉस्पिटल सेक्टर 6 के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉo उमेश मोदी , सभी डिप्टी सिविल सर्जन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी तथा चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों ने भाग लिया ।