Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

भेज रहे हैं निमंत्रण, मतदाता तुम्हे बुलाने को, 25 मई को भूल न जाना वोट डालने आने को

Updated on Thursday, May 16, 2024 16:43 PM IST

लोकसभा चुनाव मतदान के लिए 20 मई तक घर-घर जाकर दिया जा रहा है वोटर स्लिप, मतदाता गाइड व आमंत्रण पत्र

पंचकूला - भारत एवं हरियाणा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में लोकसभा चुनाव में 25 मई को मतदान करने के लिए 20 मई तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वोटर स्लिप, मतदाता गाइड व आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग ने इस बारे दोनों विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 चुनाव का पर्व-देश का गर्व के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा कार्यालय द्वारा अनूठी पहल की गई है, जिसमें निमंत्रण पत्र तैयार किया है। इस निमंत्रण पत्र में संलोग्न है - भेज रहे हैं निमंत्रण, मतदाता तुम्हे बुलाने को, 25 को भूल न जाना वोट डालने आने को।
डा. यश गर्ग ने बताया कि बीएलओ वोटर स्लिप के साथ उक्त निमंत्रण पत्र भी परिवार को भेजेगा। निमंत्रण पत्र के पिछली ओर किस प्रकार मतदान करना है, वह पूरी प्रक्रिया अंकित की गई है। मतदान प्रक्रिया में पांच चरण होते हैं। उन्होंने बताया कि पहले मतदान के लिए लाइन में खड़ा होना है। उसके बाद दूसरे चरण में मतदान अधिकारी मतदान सूची में मतदाता के नाम और उसके पहचान के दस्तावेज की जानकारी लेगा।
डन्होंने बताया कि तीसरे चरण में मतदान अधिकारी अंगुली पर नीली स्याही लगाएगा। चैथे चरण में मतदान अधिकारी पर्ची लेगा और अंगुली पर स्याही लगे होने की पुष्टि करेगा। उसके बाद अंतिम व पांचवें चरण में मतदाता ईवीएम पर जाकर अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट करेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में 4,33,094 मतदाता हैं इनमें 2,27,581 पुरूष और 2,05,487 महिलाएं और 26 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 01-कालका विधानसभा क्षेत्र में 2,00,181 मतदाता और 02-पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 2,32,913 मतदाता हैं। जिला के 4,33,094 मतदाताओं के लिए 424 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे 25 मई को मतदान जरूर करें।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X