चंडीगढ़ - भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने गुरुवार को चंडीगढ़ के गांव कैंववाला और किशनगढ़ में कैंसर जैसे भयानक रोग की रोकथाम के लिए हनुमान फल नामक पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर उनके साथ मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामबीर भट्टी, पंचायत समिति के चेयरमैन शिंगारा सिंह, हुक्म चंद जिला प्रधान, हरमेश कुमार एसरपंच, सोनू सरपंच कैंववाला, दारियवो सिंह, भजन सिंह, भी उपस्थित थे।