चंडीगढ़ - तीसरा अंतर्राष्ट्रीय एवं पांचवां राष्ट्रीय मनोविज्ञान सम्मेलन (आईपीएससी-2016) यहां पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर 46, चंडीगढ़ में शुरू हो गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस मनोविज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के वाइस चांसलर प्रोफेसर अरुण कुमार ग्रोवर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। समारोह में पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व मनोवैज्ञानिक प्रो. सागर शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया और सम्मेलन की वार्षिक पुस्तिका का विमोचन भी हुआ।