Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

युद्ध, आतंकवाद का समाधान है भारतीय ज्ञान : आचार्य देवव्रत

Updated on Monday, November 28, 2016 16:57 PM IST

चंडीगढ़ - हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में विश्व में फैले आतंकवाद युद्ध और हिंसा का समाधान है। यह दर्शन किसी एक व्यक्ति, क्षेत्र या संप्रदाय के बारे में न सोच कर पूरी सृष्टि की चिंता करता है। इसलिए इस विचार में सभी लोगों का सुख निहित है। आचार्य देवव्रत चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित लॉ भवन में पंचनद शोध संस्थान के वार्षिक व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा का विषद वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय ज्ञान परंपरा के कारण ही संभव हो सका कि यहां के मनीषियों ने सृष्टि की उत्पत्ति संबंधी सटीक गणना की है। ऐसी गणना जो आधुनिक वैज्ञानिकों से भी ज्यादा प्रामाणिक है। उन्होंने कहा कि सृष्टि की रचना के साथ ही भारत ने ज्ञान अर्जन का काम शुरू कर दिया था, जो आज तक निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय ज्ञान परंपरा ही है कि एक सड़क किनारे बोरी पर बैठा सामान्य ज्योतिषी भी दशकों बाद लगने वाले सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण की प्रामाणिक जानकारी दे देता है।

इस मौके पर आचार्य देवव्रत ने धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि हम जैसा व्यवहार अपने लिए चाहते हैं वैसा ही दूसरों के प्रति करें, यही धर्म है। उन्होंने कहां की भारतीय दर्शन के मूल बिंदु अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह का पालन करने से जीवन में संतुलित और सर्वांगीण विकास को हासिल किया जा सकता है।

इस मौके पर पंचनद शोध संस्थान के मार्गदर्शक एवं देश के जाने-माने शिक्षाविद दीनानाथ बत्रा ने कहा कि देश में भारत का गौरव बढ़ाने वाली शिक्षा व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत पश्चिम विद्वान मैक्समूलर, लार्ड मैकाले और कार्ल मार्क्स ने यहां की शिक्षा प्रणाली को दूषित किया है। उन्होंने कहा कि मैक्समूलर को तो वेदों के अर्थ का अनर्थ करने के लिए प्रति पृष्ठ 5 पाउण्ड मेहनताना मिलता था। श्री बत्रा ने सभागार में मौजूद श्रोताओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा में सुधार के लिए अपनी आवाज बुलंद करें।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X