चंडीगढ़ - चंडीगढ़ प्रशासन में बतौर गृह सचिव कार्यरत अनुराग अग्रवाल इस बार स्मार्ट सिटी स्टडी टूर पर बार्सिलोना जायेंगे। बार्सिलोना में 17 से 19 नवंबर तक स्मार्ट सिटी एक्सपो वर्ल्ड कांग्रेस का आयोजन होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस स्मार्ट सिटी एक्सपो वर्ल्ड में 100 से अधिक शहरों के अधिकारी और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इस स्मार्ट सिटी स्टडी टूर में जहां एक्सपो में उपस्थित अन्य विशेषज्ञों के साथ विचार विमर्श कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं, स्मार्ट सिटी की जरूरतों को आधुनिक परिवहन, पानी एवं बिजली आपूर्ति, सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था आदि को ध्यान में रखते हुये विशेषज्ञों की सलाह भी ली जायेगी।